Bhagwan Mahavir Aarti | श्री महावीरजी की आरती | Hindi Lyrics

Bhagwan Mahavir Ki Aarti
महावीरजी की आरती | Bhagwan Mahavir Ki Aarti


ॐ जय महावीर प्रभु,
स्वामी जय महावीर प्रभु।
जगनायक, सुखदायक, अति गंभीर प्रभु।
ॐ जय महावीर प्रभु।।
कुंडलपुर में जन्मे, माता त्रिशला के तारे,
पिता सिद्धार्थ राजा, सुर नर हर्षाए।
ॐ जय महावीर प्रभु।।
दीनानाथ, दयानिधि, हे मंगलकारी,
जगहित, संयमधारा, प्रभु पर उपकारी।
ॐ जय महावीर प्रभु।।
पापाचार मि​टाया, सत्पथ दिखलाया।
दया धर्म का झंडा जग में लहराया।
ॐ जय महावीर प्रभु।।
अर्जुनमाली गौतम स्वामी श्रीचंदनबाला।
पार जगत से बेड़ा इनका कर डाला।
ॐ जय महावीर प्रभु।।
पावन नाम तिहारा, जगतारण हारा।
निशदिन जो नर ध्यावे, कष्ठ मिटे सारा।
ॐ जय महावीर प्रभु।।
करूणा सागर तेरी महिमा है न्यारी।
हम सब मिल गुण गावे, चरणन बलिहारी।
ॐ जय महावीर प्रभु।।

महावीर जी का मंत्र
यह जैन धर्म का परम पवित्र और अनादि मूल-मंत्र है। यह महामंत्र समस्त कार्यों को सिद्ध करने वाला और कल्याणकारी अनादि सिद्ध मंत्र है।
" णमो अरिहंताणं।।
णमो सिद्धाणं।।
णमो आयरियाणं।।
णमो उवज्झायाणं।।
णमो लोए सव्वसाहुणं।।"