Maa Saraswati Aarti In Hindi | सरस्वती जी की आरती

Maa Saraswati Aarti in Hindi
सरस्वती जी की आरती | Maa Saraswati Aarti in Hindi

कज्जल पुरित लोचन भारे, स्तन युग शोभित मुक्त हारे।
वीणा पुस्तक रंजित हस्ते, भगवती भारती देवी नमस्ते।।

ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सद्गुण वैभव शालिनी त्रिभुवन विख्याता।। ॐ जय।।
चंद्रवदिनी पद्मासिनी द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी अतुल तेज धारी।। ॐ जय।।
बायें कर में वीणा दायें कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे गल मोतियन माला।। ॐ जय।।
देवी शरण जो आए उनका उद्धार किया।
पैठि मंथरा दासी रावण संहार किया।। ॐ जय।।
विद्याज्ञान प्रदायिनी ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह अज्ञान की बिरथा जग से मात हरो।। ॐ जय।।
धूप, दीप, फल, मेवा, मां स्वीकार करो।
ज्ञान चक्षु दे माता जग निस्तार करो।। ॐ जय।।
मां सरस्वती की आरती जो कोई जन गावे।
हितकारी सुखकारी ज्ञान भक्ति पावे।। ॐ जय।।