Tulsi Aarti In Hindi | तुलसी जी की आरती

Tulsi Aarti in Hindi
तुलसी माता की आरती | Tulsi Aarti in Hindi


जय जय तुलसी माता
सब जग की सुख दाता, वर दाता।।
जय जय तुलसी माता।
सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर।
रुज से रक्षा करके भव त्राता।।
जय जय तुलसी माता।
बहु पत्री हे श्यामा, सुर बल्ली हे ग्राम्या।
विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता।।
जय जय तुलसी माता।
हरि के शीश विराजत त्रिभुवन से हो वन्दित।
पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता।।
जय जय तुलसी माता।
लेकर जन्म विजन में आई दिव्य भवन में।
मानवलोक तुम्हीं से सुख-संपति पाता।।
जय जय तुलसी माता।।